Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विनेश फोगाट ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद ये कहा

नई दिल्ली: विनेश फोगाट ने बीते शुक्रवार को पहलवान बजरंग पुनिया के साथ आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। वहीं हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए जारी की गई उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में कांग्रेस ने विनेश को भी जगह दी है। विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा के जुलाना से विधायकी का चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने बजरंग पुनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी चेयरमैन पद सौंपा है।
Vinesh Phogat said this after joining Congress
कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि कल दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। इस अवसर पर मैंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया है।
विनेश ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से महिलाओं और खिलाड़ियों के अधिकारों और उनकी आवाज को मजबूती से उठाया है। इस विचारधारा से प्रेरित होकर, मैं कांग्रेस के साथ मिलकर देश-प्रदेश के खिलाड़ियों और महिलाओं की बेहतरी के लिए कार्य करने का दृढ़ संकल्प लेती हूँ। मेरा उद्देश्य इस दिशा में सकारात्मक बदलाव लाना और इस सब में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !