नई दिल्ली: एप्पल ने आईफोन के लिए नई सिरीज लॉन्च कर दी है। अमेरिका के क्यूपर्टिनो में स्थित एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में इस साल एप्पल इवेंट आयोजित हुआ है। इस इवेंट को ‘इट्स ग्लोटाइम’ नाम दिया गया है। इवेंट में एप्पल वॉच सिरीज-10, एप्पल वॉच अल्ट्रा 2, एयरपॉड-4, एयरपॉड मैक्स के बाद आईफोन-16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन-16 प्रो और आईफोन-16 प्रो मैक्स को लॉन्च किया गया है।
आईफोन-16 सिरीज की खास बातें:
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की कई खूबियों के साथ इस बार एप्पल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल नई सिरीज में किया गया है। टिम कुक ने इसे नए दौर की शुरुआत बताया है। हालांकि, एप्पल इंटेलीजेंस बीटा वर्जन में कुछ ही देशों में उपलब्ध होगा।
आईफोन-16 का स्क्रीन साइज 6.1 इंच है, जबकि आईफोन-16 प्लस का स्क्रीन साइज 6.7 इंच है।
आईफोन-16 प्रो का स्क्रीन साइज 6.3 इंच है और प्रो मैक्स का साइज 6.9 इंच है।
आईफोन-16 प्रो मैक्स अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले वाला आईफोन होगा।
कैमरा कंट्रोल फीचर के साथ एक नया एक्शन बटन जोड़ा गया है।
चिपसेट की बात करें तो एप्पल ने दो जेनेरेशन आगे बढ़कर नई सिरीज में A18 चिपसेट दिया है। आईफोन-15 में A16 चिपसेट था।