Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

13 से 17 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, लगातार 5 दिनों तक छुट्टी

जयपुर: राजस्थान में इस सप्ताह के अंत से अगले सप्ताह की शुरुआत तक लंबी छुट्टियाँ पड़ रही है। इससे कामकाजी लोगों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में भी खुशी है। इस लंबे वीकेंड में लोग अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। लंबे वीकेंड का यह तोहफा राजस्थान के कामकाजी लोगों को मिल रहा है।

 

 

Schools will remain closed from 13th to 17th September in rajasthan

 

 

हालांकि इसमें एक जिला के कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक दिन की छुट्टी का बोनस मिल रहा है। पूरे राज्य में 4 दिनों की छुट्टी मिल रही है, लेकिन बांसवाड़ा में लगातार पांच दिनों की छुट्टी होगी।

 

 

 

राज्य में 4 से 5 दिन की लगातार छुट्टी:

दरअसल राजस्थान सरकार के कर्मचारियों को सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में 4 छुट्टियां एक साथ मिलने वाली है। वहीं बांसवाड़ा जिले के कर्मचारियों को 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन जिला कलेक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश का लाभ भी मिलेगा। इसमें रामदेव जंयती और ईद-ए-मिलाद का त्यौहार भी शामिल है।

 

 

13 सितंबर को रामदेव जयंती, तेजा दशमी और खेजड़ली शहीद दिवस के मौके पर राज्य भर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बंद रहते हैं। ऐसे में 14 सितंबर को दूसरे शनिवार को बैंक और कई कार्यालयों में छुट्टियां है। कुछ निजी स्कूलों में भी हर महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश रहता है।

 

 

ईद-ए-मिलाद के लिए 16 सिंतबर को छुट्टी:

मुस्लिम समुदाय के लिए ईद-ए-मिलाद खास त्योहारों में से एक त्योहार है, जो पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के जश्न के रूप में मनाया जाता है। वहीं 16 सितंबर को चंद्रदर्शन के अनुसार बारावफात के अवसर पर भी शिक्षा विभाग की तरफ से छुट्टी है। ऐसे में स्कूल बंद रहेंगे। इसी प्रकार बांसवाड़ा जिले में मंगलवार को अनन्त चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिस वजह से बांसवाड़ा के लोगों को पांच दिन का लगातार अवकाश मिलने जा रहा है।

 

राज्य में 4 दिन लगातार अवकाश:

13 सितंबर- रामदेव जयंती, तेजा दशमी
14 सितंबर- दूसरा शनिवार
15 सितंबर- रविवार
16 सितंबर- ईद-ए-मिलाद

बांसवाड़ा में 5 दिन लगातार अवकाश:

13 सितंबर- रामदेव जयंती, तेजा दशमी
14 सितंबर- दूसरा शनिवार
15 सितंबर- रविवार
16 सितंबर- ईद-ए-मिलाद
17 सितंबर- अनंत चतुर्दशी (स्थानीय अवकाश)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !