Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शहर स्थित राजबाग की पुलिया टूटी, सिटी बस बही

सवाई माधोपुर: राजस्थान में इन दिनों कहीं पर तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है। सवाई माधोपुर जिले में भी रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के कारण शहर स्थित राजबाग को जोड़ने वाली पुलिया तेज पानी के बहाव के कारण टूट गई है। यह पुलिया सुबह-सुबह टहलने जाने वाले लोगों के लिए हॉटलाइन कहलाती है। सवाई माधोपुर के शहर के सभी लोग मॉर्निंग वॉक के लिए राजबाग से जंगल की तरफ इसी पुलिया से जाती है।

 

 

Rajbagh culvert in the city broke in sawai madhopur

 

 

इसके अलवर शहर में चलने वाली सिटी बस का बस स्टैंड भी यही है। ऐसे में लोगों को पुलिया टूटने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया टूटने के कारण सुबह मॉर्निंग वॉक में जाने वाले कुछ लोग पुलिया के दूसरी तरफ ही रह गए। जब पुलिया टूटी उस वक्त सिटी बस स्टैंड होने के कारण कुछ बसें वहां से क्रॉस कर रही थी।

 

 

 

 

 

पुलिया टूटने के बाद वहाँ लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस पानी में तेज बहाव के कारण बह गई और तीन-चार लोग जो पानी में तेज बहाव के कारण बह गए थे, उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया है। देखते ही देखते वहाँ बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाला। इस दौरान जो लोग पुलिया के दूसरी तरफ थे उन्हे नाश्ता और खाने-पीने का समान पहुंचाया गया।

 

 

 

चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शहर व राजबाग को जोड़ने वाली पुलिया टूट गई है। इसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। तेज बहाव के कारण पुलिया पर खड़े तीन चार लोग बह गए थे, जिन्हें स्थानीय नागरिकों एवं सिविल डिफेंस के लोगों ने बचाया है। पुलिया पर लोगों के लिए नाश्ता पहुंचा जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !