Sunday , 7 June 2026
Breaking News

70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी मिलेगा ‘आयुष्मान भारत’ का लाभ

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुज़ुर्गों को ‘आयुष्मान भारत’ योजना में शामिल करने का फैसला लिया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ये हमारी प्रतिबद्धता है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि हम प्रत्येक भारतीय के लिए किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

People above 70 years of age will also get the benefit of 'Ayushman Bharat'

उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए कैबिनेट ने 70 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत के दायरे को विस्तारित करने का निर्णय लिया है। यह योजना 6 करोड़ नागरिकों के सम्मान, देखभाल और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 70 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कवर करने का फैसला लिया है।

ये बहुत बड़ा फैसला है। इस फैसले में मानवतावादी सोच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बोला था, वो किया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा था कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुज़ुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल के ऊपर का हर बुजुर्ग चाहे वो गरीब हों, चाहे मध्यम वर्ग के हों, चाहे उच्च मध्यम वर्ग के हों, ये नया दायरा होगा जिनको 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !