Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में मिली भारी गंदगी

जयपुर: राजस्थान में निरंतर शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत गत मंगलवार को देर शाम चौमूं की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान विजयवर्गीय स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में निरीक्षण कार्रवाई की गई। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि विजयवर्गीय स्वीट्स के कारखाने का निरीक्षण किया गया, जहां काफी अनियमितताएं और गंदगी पाई गई है।
Heavy dirt found in famous sweet shop in chomu jaipur
खाद्य सामग्री बिना ढके हुए रखी थी। साथ ही, मिठाइयों में कृत्रिम रंगों का उपयोग किया जा रहा था। कृत्रिम रंगों के डिब्बे जब्त किए गए। मिठाई बनाने वाले स्थान पर गंदे पानी की नाली थी। नमकीन तलने की कढ़ाई में गंदगी जमी हुई थी। जिस तेल में नमकीन बनाई जा रही थी उसे दो दिन से बदला नहीं गया था, जिसका सैंपल भी लिया गया।
साथ ही मौके पर चूहे भी दौड़ते हुए पाए गए। जिस अलमारी में लड्डू बनाकर रखे हुए थे, वह जंग लगी हुई थी। फर्म को नोटिस दिया गया है। साथ ही, मिठाइयों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें लेबोरेटरी में भेजा गया है। इस कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, नरेंद्र शर्मा, नरेश चेजारा, पवन गुप्ता भी शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !