सीएम मोहन यादव ने जताया दुख:
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए इस हादसे पर दुख जाहीर किया है। उन्होंने लिखा है कि, “मध्यप्रदेश के देवास जिले के 6 दर्शनार्थियों की खाटू श्याम जी के दर्शन करने जाते समय राजस्थान के बूंदी जिले में सड़क हादसे में असमय मृ*त्यु का दुःखद समाचार मिल रहा है। हा*दसे में घायलों के समुचित उपचार के लिए राजस्थान सरकार के संपर्क में है। बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”
मध्यप्रदेश के देवास जिले के 6 दर्शनार्थियों की खाटू श्याम जी के दर्शन करने जाते समय राजस्थान के बूंदी जिले में सड़क हादसे में असमय मृत्यु का दुःखद समाचार मिल रहा है। हादसे में घायलों के समुचित उपचार के लिए राजस्थान सरकार के संपर्क में है।
बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्री…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 15, 2024
उन्होंने लिखा है कि, “मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मृ*तकों के परिवार को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।”
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
