Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कल से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

जयपुर: राजस्थान में पिछले तीन दिन बारिश में कमी देखने को मिली है। तेज बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। कई जिलों में भारी नुकसान भी हुआ है। लेकिन एक बार फिर राजस्थान में कल यानि 17 सितंबर से मानसून भी फिर सक्रिय होगा। मौसम विभाग के अनुसार कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में 17 से लेकर 19 सितंबर तक कई जिलों में रिमझिम बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ इसे मानसून के इस सीजन की आखिरी बारिश का दौर मान रहे हैं।

 

 

Rain will start again from tomorrow in Rajasthan

 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में अब तक औसत से 61 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है। राजस्थान में 1 जून से 15 सितंबर तक औसत बरसात 416MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 668.5MM बरसात हो चुकी है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मानसून अब अंतिम दौर में है। मंगलवार से बारिश का एक छोटा दौर आएगा। इस दौरान कोटा भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में यह मानसून की बारिश का आखिरी दौर हो सकता है। इसके बाद माना जा रहा है कि प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !