Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: पहले चरण में अब तक इतनी हुई वोटिंग

जम्मू कश्मीर / Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू और कश्मीर में एक दशक के बाद विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डालने का सिलसिला सुबह सात बजे से जारी है। सुबह 11 बजे तक 26.72 फीसदी मतदान हो गया है। चुनाव के इस पहले चरण में सात जिलों में मतदान हो रहा है। इन सात जिलों में दक्षिण कश्मीर के चार जिले अनंतनाग, कुलगम, पुलवामा और शोपियां शामिल हैं। जबकि जम्मू के रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भी वोट डाले जा रहे हैं।

 

 

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024 voting percentage in first phase

 

 

जिला अनंतनाग के बिजबिहारा के एक पोलिंग बूथ पर कई मतदाता वोट डाल कर बाहर आ रहे थे और कई मतदाता कतार में लगे हुए थे। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण के इस चुनाव में 23.27 लाख मतदाताओं को वोट देने का अधिकार है। वोटिंग का सिलसिला सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक जारी रहेगा। सात जिलों के कुल 24 क्षेत्रों में 3 हजार 276 पोलिंग बूथ बनाए गाए हैं। हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए गए है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के ये चुनाव एक दशक के बाद हो रहे हैं। राज्य में आखिरी बार साल 2014 में चुनाव हुए थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !