Thursday , 23 July 2026
Breaking News

मासूम नीरू ने जीतीं जिंदगी की जंग, 17 घंटे बाद 35 फीट गड्ढे से निकाला सकुशल बाहर 

जयपुर: राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई थाना अंतर्गत जोधपुरिया गांव में बुधवार शाम 5:00 बजे एक बोरवेल के समीप बने 35 फीट गहरे गड्ढे में खेलते समय गिरी 2 साल की मासूम नीरू गुर्जर को एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। एसडीआरएफ के कमाण्डेन्ट राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:20 बजे सूचना मिली कि जोधपुरिया गांव में एक दो साल की मासूम बच्ची नीरू गुर्जर एक 600 फीट गहरे बोरवेल के पास बने 35 फीट गहरे गड्ढे में खेलते समय गिर गई।

 

 

Innocent Neeru won the battle of life, NDRF SDRF Mission Successful in Bandikui Dausa

 

 

 

बच्ची 30 फीट की गहराई पर फंसी हुई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ जी कम्पनी की रिजर्व पुलिस लाइन जिला दौसा में तैनात रेस्क्यू टीम के प्रभारी हैड कांस्टेबल इन्द्रजीत कुलदीप को अविलम्ब घटना स्थल के लिए रवाना होने के निर्देश दिए गये। एसडीआरएफ के एडीजी अनिल पालीवाल के निर्देशानुसार बटालियन मुख्यालय गाडोता से बोरवेल रेस्क्यू उपकरणों के साथ बोरवेल का प्रशिक्षण प्राप्त जवानों की एक्सपर्ट टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

 

 

 

 

साथ ही अजमेर स्थित एनडीआरएफ के सहायक कमाण्डेन्ट योगेश मीणा से सम्पर्क कर रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजने का अनुरोध किया। रेस्क्यू टीम प्रभारी 10 जवानों की टीम तथा आपदा राहत उपकरणों के साथ सायं 07:15 बजे घटनास्थल पर पहुँचे। टीम कमाण्डर ने स्थिति का जायजा लिया। टीम कमाण्डर के निर्देश पर रेस्क्यू टीम के जवानों संदीप कुमार, बजरंग लाल, मदन, प्रदीप दान, रामप्रताप, सुनील कुमार, नरसी राम, मनोहर सिंह, मनोज कुमार, राकेश कुमार, रामरख, भागीरथ सिंह तथा कृष्ण कुमार ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 

 

 

 

कुछ समय के पश्चात अजमेर से एनडीआरएफ की एक रेस्क्यू टीम सहायक कमाण्डेन्ट योगेश मीणा के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुँची। सबसे पहले रेस्क्यू टीमों ने बोरवेल में वीएलसी कैमरा डाल कर बच्ची पर निगरानी रख ऑक्सीजन सप्लाई पहुँचाई। स्थानीय प्रशासन द्वारा बोरवेल से 15 फीट की दूरी पर जेसीबी एवं एलएनटी मशीनों की मदद से खुदाई का कार्य जारी रखा। दोनों रेस्क्यू टीमों ने स्वनिर्मित उपकरणों एवं रोप से लूप बनाकर बच्ची को रेस्क्यू करने का प्रयास किया।

 

 

 

 

 

लगातार प्रयास करने के बाद सफलता नहीं मिलने पर कमाण्डेन्ट सिसोदिया के निर्देशानुसार सुरंग से बालिका को जीवित रेस्क्यू करने की योजना बनाई। समय-समय पर बालिका को बोतल से पानी व दूध पीने के लिए दिया गया। जेसीबी मशीनों से करीब 30 फीट की खुदाई करने के बाद सुरंग बनाने का कार्य शुरू किया गया। खोदे गये गड्डे से बालिका तक पहुँचने के लिए 03 फीट चौड़े कंक्रीट पाइप के जरिये सुरंग खोदने का कार्य शुरू किया गया।

 

 

 

 

20 फीट लम्बा पाइप डालने के बाद भी बालिका तक नहीं पहुँच पाये तो एसडीआरएफ के दो जवानों संदीप कुमार तथा बजरंग लाल ने 20 फीट सुरंग से आगे खुदाई का कार्य शुरू किया। 03 फीट और खुदाई करने के बाद दोनों जवानों को प्रातः करीब 10:10 बजे सफलता प्राप्त हुई। दोनों जवानों ने 23 फीट लम्बी सुरंग से 35 फीट की गहराई में फंसी 02 वर्षीय बालिका नीरू पुत्री राहुल गुर्जर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।एसडीआरएफ टीम के जवानों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन से बोरवेल में गिरी बालिका को जीवित बचाकर साहस, शौर्य, बहादूरी एवं कौशल का परिचय तो दिया है। साथ ही एसडीआरएफ के स्लोगन “आपदा सेवार्थ कटिबद्वता” को पूर्णरूप से चरितार्थ किया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

ACB Kota Sultanpur JEN JVVNL VCR News 23 July 26 Vikalp Times

1 हजार की रि_श्वत लेते JEN समेत 2 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

कोटा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कोटा (Kota) ग्रामीण में बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर …

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !