Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस

सवाई माधोपुर: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर में आज शुक्रवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर राज्य मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी बलजीत मीना ने ओजोन परत को संरक्षित करने के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की कहा – ओजोन परत नहीं होंगी तो हमारा जीवन भी नहीं होगा, इसलिए ओजोन परत को बचाने में जो कुछ हम कर सकते हैं, अधिक से अधिक सभी को प्रयास करना चाहिए।

 

 

International Ozone Day celebrated in PM Shri Kendriya Vidyalaya Sawai madhopur

 

 

प्रदूषण नियंत्रण मंडल क्षेत्रीय अधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित होकर चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन करवाया। कार्यक्रम संयोजक जी पी मीना एवं अन्य शिक्षकों ने प्रतियोगी छात्रों की लेखन का मूल्यांकन कर कक्षावार प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता प्रतिभागी निश्चित किए। प्रदूषण नियंत्रण मंडल क्षेत्रीय अधिकारी बलजीत मीना व विद्यालय प्रधानाध्यापक राजेश्वर सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

 

 

 

मंडल क्षेत्रीय अधिकारी और विद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों व समस्त शिक्षकों को प्रदूषण पर नियंत्रण करने और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने हेतु प्रेरित किया। अन्त में अल्पाहार और कपड़े के बैग वितरित कर प्लास्टिक उपयोग नही करने का निवेदन किया गया। कार्यक्रम में मंडल कार्यालय के राजकुमार गुर्जर कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता रविंद्र कुमार मनोहरिया सहायक लेखाधिकारी आकांक्षा शर्मा कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एवं धर्मराज मीणा कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !