Sunday , 7 June 2026
Breaking News

लापरवाही बरतने पर तीन कार्मिकों को किया निलंबित 

कोटा: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को कोटा जिले के सांगोद में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर तीन कार्मिकों को निलंबित करने के निर्देश दिए है। ऊर्जा मंत्री की जनसुनवाई में 390 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए। नागर ने प्राप्त परिवादों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने उज्ज्वला योजना के तहत 5 किलो क्षमता के सिलेंडर के स्थान पर और अधिक क्षमता का सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की।

 

 

Three personnel suspended for negligence in sangod kota

 

 

इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री ने एचपीसीएल के सेल्स मैनेजर से बात की। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान के लिए केन्द्रीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई में कई ग्रामीणों ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दुर्व्यवहार और काम न करने की शिकायत की।

 

 

 

इस पर ऊर्जा मंत्री ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर सांगोद एसडीओ कार्यालय में कार्यरत सूचना सहायक संदीप नागर, जूनियर असिस्टेंट सुदर्शन राजावत एवं तहसील सांगोद कार्यालय के जूनियर क्लर्क विशाल गोचर को निलंबित करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !