Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

देर रात 58 IPS और 22 IAS के ट्रांसफर, ​​​​​​​6​ जिलों में कलेक्टर व 19 एसपी बदले

जयपुर: राज्य सरकार ने रविवार देर रात कों 58 आईपीएस (IPS) और 22 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए है। तबादला सूची में राज्य सरकार ने 19 पुलिस जिलों में एसपी और 6 जिलों के कलेक्टर बदल दिए है। वहीं 8 आईएएस और 4 आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। सरकार ने 2 संभागीय आयुक्त और 2 रेंज आईजी भी बदल दिए हैं। आईएएस भवानी सिंह देथा को प्रमुख शासन सचिव आयुर्वेद विभाग में पोस्टिंग दी गई है।

 

 

Transfer of 58 IPS and 22 IAS in Rajasthan

 

 

एपीओ चल रहे आईएएस अधिकारी अम्बरीश कुमार को चिकित्सा शिक्षा विभाग में शासन सचिव के पद पर लगाया है। वहीं आईपीएस गोविंद गुप्ता को सरकार ने डीजी जेल बनाया है। आईपीएस अनिल पालीवाल को एडीजी ट्रैफिक, आईपीएस अशोक राठौड़ को एडीजी ट्रेनिंग और आईपीएस मालिनी अग्रवाल को एडीजी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग बनाया गया है। आईएएस राजेन्द्र विजय को कोटा संभागीय आयुक्त और आईएएस डॉ. प्रतिभा सिंह को जोधपुर संभागीय आयुक्त बनाया है।

 

 

 

 

इसके साथ ही सरकार ने कोटा संभागीय आयुक्त के पद पर कार्यरत आईएएस उर्मिला राजोरिया को शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस शुभम चौधरी को सवाई माधोपुर, आईएएस पुखराज सेन को डीडवाना-कुचामन, आईएएस उत्सव कौशल को डीग, आईएएस डॉ. महेन्द्र खड़गावत को ब्यावर, आईएएस बालमुकुंद असावा को राजसमंदऔर आईएएस अभिषेक सुराणा को चूरू का जिला कलेक्टर बनाया गया है।

 

 

 

19 जिलों के बदले एसपी:

राज्य सरकार ने आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट में 19 जिलों के एसपी भी बदल दिए हैं। आईपीएस आनंद कुमार को एसपी, जयपुर ग्रामीण, आईपीएस राजन दुष्यंत को एसपी, कोटपुतली-बहरोड़, आईपीएस राम मूर्ति जोशी को एसपी, जोधपुर ग्रामीण, आईपीएस अरशद अली को एसपी, हनुमानगढ़, आईपीएस विनीत कुमार बंसल को एसपी, प्रतापगढ़, आईपीएस श्याम सिंह को एसपी ब्यावर, आईपीएस संजीव नैन, एसपी अलवर, आईपीएस धर्मेन्द्र सिंह को एसपी, भीलवाड़ा लगाया गया हैं।

आईएएस तबादला सूची यहाँ देखें:

IAS Transfer List 2024

आईपीएस तबादला सूची यहाँ देखें:

  IPS Transfer List 2024

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !