Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान से लाखों का माल किया पार 

कोटा: कोटा जिले के बुढादीत थाना इलाके में कोटडादीपसिंह में अज्ञात चोरों ने एक दुकान पर हाथ साफ किया है। जहां पर चोरों ने दुकान से ड्रिल मशीन, कॉपर वायर, कटर मोटर सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ किया है। स्थानीय व्यक्ति ने जब दुकान का शटर टूटा देखा तो उसने दुकान के मालिक को इस बारे में सूचना दी।

 

Goods Electronic shop kota police news 25 sept 24

 

 

इसके बाद पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस थाने में दी है। पीड़ित जगतराम सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के मेन चौराहे पर पंचायत की दुकान किराए पर ले रखी है। उनका इलेक्ट्रॉनिक और मोटर रिवाइंडिग का काम है। रात साढ़े 7 बजे दुकान बंद करके गया। सुबह 5 बजे करीब गांव के एक व्यक्ति ने दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी।

 

10-15 मिनट में वह दुकान पर पहुंचा। दुकान में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि कॉपर वायर, कटर, ड्रिल मशीन, ट्यूबवेल के काम में आने वाले सेल, 7.5 एचपी की मोटर गायब मिली। उसने बताया कि अज्ञात चोर दुकान से करीब दो से ढाई लाख का सामान चोरी करके ले गए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !