Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

कंगना के कृषि कानूनों के बयान पर ये बोले राहुल गांधी  

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के कृषि कानूनों से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसके बारे में जवाब मांगा है। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने कहा था कि मोदी सरकार को तीन कृषि कानूनों को वापस लागू करना चाहिए। बीजेपी ने उनके इस बयान से किनारा करते हुए कहा था कि ये कंगना रनौत की निजी राय है।

Rahul Gandhi reaction on Kangana ranaut statement on farmers bill

इसके बाद कंगना ने अपने बयान पर खेद जताया था। इस विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के एक सांसद ने काले कृषि कानूनों को वापस लाने की बात कही है। मोदी जी आप साफ बताइये, आप इसके खिलाफ हैं या नहीं। क्या आप किसान कानून वापस लाने वाले हैं? यदि ऐसा है तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पूरा इंडिया गठबंधन इसके खिलाफ खड़ा होगा।

राहूल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “700 लोग शहीद हुए हैं। हमें उन्हें याद रखना है। मोदी जी ने उनके लिए दो मिनट मौन नहीं रखने दिया था। हम ये कभी नहीं भूलेंगे। राहुल गांधी ने कहा है कि, “सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? एक भाजपा सांसद या प्रधानमंत्री मोदी? 700 से ज्यादा  किसानों, खास कर हरियाणा और पंजाब के किसानों की शहादत ले कर भी भाजपा वालों का मन नहीं भरा।” “इंडिया गठबंधन अन्नदाताओं के विरुद्ध भाजपा का कोई भी षडयंत्र कामयाब नहीं होने देगा। अगर किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई भी कदम उठाया जाएगा तो मोदी जी को फिर से माफी मांगनी पड़ेगी।”

कंगना रनौत ने जताया अपने बयान पर खेद:

कंगना रनौत ने इसके पहले कहा था कि मोदी सरकार को कृषि कानूनों को वापस लाना चाहिए। किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए ताकि उनकी समृद्धि में कोई रुकावट नहीं रहे। इस मुद्दे पर विवाद बढ़ने के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर माफी मांगी है। कंगना ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत संवेदनशीलता से कृषि कानून वापस ले लिये थे। हम सब कार्यकर्ताओं का ये कर्तव्य बनता है कि हम उनके शब्दों की गरिमा रखें। वीडियो

मुझे अब या बात भी ध्यान रखनी होगी कि अब मैं सिर्फ एक कलाकार नहीं, बीजेपी की कार्यकर्ता भी हूं। अब मेरे विचार निजी नहीं होने चाहिए, वो पार्टी का स्टैंड होना चाहिए। अगर मैंने अपने शब्दों और विचारों से किसी को निराश किया है, तो मुझे खेद है। मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bar Council election, Jaipurs biggest booth cancelled

वकीलों के चुनाव में बवाल, जयपुर का सबसे बड़ा बूथ रद्द

जयपुर: बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव (Bar Council of Rajasthan Election) के दौरान प्रदेश …

Muslim family from UP converts to Hinduism in Haridwar

UP के मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में अपनाया हिंदू धर्म, घाट किनारे खड़े संत के पैर चूमे

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरिद्वार में एक परिवार द्वारा धर्म परिवर्तन का …

Tragic accident in jalore Rajasthan

जालोर में दर्दनाक हादसा, बेटे की मौ*त, मौके पर आ रहे पिता का भी एक्सीडेंट, दोनों पैर टूटे

जालोर: राजस्थान के जालोर (Jalore) जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के बालवाड़ा गांव में बुधवार …

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

The girl called and said, Uncle, stop my marriage in kota

लड़की फोन कर बोली, अंकल, मेरी शादी रुकवाओ!, और फिर जो हुआ

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !