Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज शुक्रवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।  आईएमडी ने महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अंदेशा जताया है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में भी हल्की बारिश का अंदेशा जताया गया है।

 

 

Alert of heavy rain in many parts of india

 

 

अपने मौसम बुलेटिन में आईएमडी ने कहा है कि शुक्रवार को मुंबई समेत महाराष्ट्र में कई और दूसरे इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आईएमडी ने कोंकण, गोवा और गुजरात में भी तीन दिनों तक मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि आज शुक्रवार को 27 सितंबर को इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। सौराष्ट्र और कच्छ के क्षेत्र में भी भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले तीन दिनों तक मध्य प्रदेश और इसके आस-पास के इलाकों में भी मध्यम बारिश हो सकती है।

 

 

 

 

वहीं शुक्रवार को जम्मू, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई है। 28 और 29 सितंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

 

 

वहीं पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाकों और सिक्किम में भी आज शुक्रवार को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश हो सकती है। 27 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और अरुणांचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !