Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

पुरानी पेंशन योजना से छेड़छाड़ नहीं करें 

सवाई माधोपुर: अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा सवाई माधोपुर के जिला मंत्री हनुमान सिंह नरूका के नेतृत्व में महासंघ से संबद्ध घटक संगठनों ने जिला कलेक्ट्रेट पर वि*रोध प्र*दर्शन कर मुख्य सचिव राजस्थान सरकार के नाम जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर शुभम चौधरी को 11 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा है। जिला मंत्री हनुमान सिंह नरूका ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रव्यापी मांग दिवस आं*दोलन के आह्वान पर सवाई माधोपुर जिले के कर्मचारियों द्वारा मांग पत्र की मांगों का निस्तारण करने हेतु मुख्य सचिव राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा है।

 

 

 

Do not tamper with the old pension scheme in sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने बताया कि राजस्थान में लागू पुरानी पेंशन योजना को जारी रखने और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को पेंशन के नाम पर एनपीएस से मिलती-जुलती यूपीएस स्कीम को थोपना चाहती है। केंद्र सरकार वन नेशन वन इलेक्शन की तर्ज पर वन नेशन वन पेंशन की नीति पर चलते हुए पुरानी पेंशन योजना को अविलंब लागू करें, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा वेतन विसंगति परीक्षण समिति की रिपोर्ट को 1 सितंबर को लागू करने की घोषणा के उपरांत लागू नहीं की गई है।

 

 

 

 

वेतन विसंगति परीक्षण समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर उसकी सिफारिश को राज्य सरकार अविलंब लागू करें। पीएफआरडीए अधिनियम को निरस्त करते हुए राज्य कर्मचारियों के 41000 करोड रुपए जीपीएफ खाते में जमा कराने, कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर कर वर्ष 2013 की अनुसूची 5 के अनुसार सातवें वेतन आयोग में वेतन निर्धारण करने, आठ वीं वेतन आयोग का अविलंब गठन करने, प्रत्येक 5 वर्ष की अवधि में एक बार वेतन संशोधन लागू करने, 9, 18 एवं 27 वर्ष की सेवा पर मुख्यमंत्री की बजट घोषणा संख्या 155 के अनुसार एसीपी के स्थान पर 7, 14, 21 एवं 28 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति पद का वर्तमान वेतनमान स्वीकृत करने, माह जनवरी 2019 से माह जून 2021 तक का महंगाई भत्ते के एरियर का नगद भुगतान करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करने तथा सभी कार्मिकों के लिए पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने, ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों को ग्रामीण भत्ता स्वीकृत करने, सहायक कर्मचारियों को एमटीएस घोषित करने, सभी संविदा कर्मचारीयों को नियमित करने, प्रदेश के मंत्रालयिक कर्मचारियों को शासन सचिवालय के कर्मचारियों के समान वेतन भत्ते स्वीकृत करने, लंबित पदोन्नतियां शीघ्र करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा है।

 

 

 

 

इस दौरान कैलाश नारायण सैनी कार्यकारी जिलाध्यक्ष, हरिशंकर गुर्जर, प्रभुलाल जाट, अशोक पाठक जिला संरक्षक, नीरज मीना, विश्व सिंह मीना, राजेंद्र मीना राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ, तुलसीराम योगी, शंकर लाल सैनी राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, बत्ती लाल मीणा राजस्थान वन विभाग श्रमिक संघ, शब्बीर खान नल मजदूर संघ, सुरेश चंद स्वर्णकार, सुनील वर्मा, प्रियंका मलिक, राहुल शर्मा, झबरू लाल राजस्थान कृषि स्नातक संघ, मनोज प्रजापत ग्राम विकास अधिकारी संघ, पुरुषोत्तम शर्मा राजस्थान आयुर्वेद कर्मचारी संघ, घनश्याम माली वाहन चालक तकनीकी कर्मचारी संघ, मुबारक अली नगर पालिका फेडरेशन, राहुल सिंह गुर्जर राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, सुरेश सैनी सहित महासंघ के विभिन्न घटक संगठनों के कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !