जयपुर: खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने खान विभाग के लिए यूजर फ्रैण्डली ऑनलाइन सिस्टम विकसित करने की आवश्यकता बताई है। ऑनलाइन सिस्टम के मॉड्यूल्स इस तरह के होने चाहिए, जिसमें शुरुआत से लेकर अंतिम छोर तक सभी सूचनाएं ऑनलाइन ही दर्ज हो।
उन्होंने कहा कि इससे खनन क्षेत्र में और अधिक पारदर्शिता व अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। खान विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवर्तित बजट घोषणा 180(5)सी खनन संबंधी प्रक्रियाओं को ऑनालाइन करते हुए ब्लॉक्स का निर्धारण आदि के क्रियान्वयन के संबंध में निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि एक्सप्लोरेशन, विश्लेषण, प्लॉट तैयार करने से लेकर ऑक्शन प्रक्रिया और खनन, परिवहन और भण्डारण सहित इससे जुड़ी सभी गतिविधियों का ऑनलाइन विश्लेषण हो सकेगा।
निदेशक माइंस एवं पेट्रोलियम भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि विभाग ने बजट घोषणा के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरु कर दी है। इस समय काम में लिए जा रहे मॉडूल्स का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि विभाग की जरुरत के अनुसार ऑनलाइन मॉडूल्स तैयार करवाएं जा सके। बैठक में अतिरिक्त निदेशक पीआर आमेटा, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, एसीपी जयेश व अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
Tags Collector Jaipur Hindi News India India News Jaipur Jaipur Rajasthan Latest News Latest News Updates Latest Updates Mines Mines Department Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News user friendly online system Vikalp Times
Check Also
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …
श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा
बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …
E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट
नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …
पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल
सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
