Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

142 करोड़ की सम्पत्तियों की हुई ई-नीलामी

जयपुर: राजस्थान आवासन मण्डल की ओर से विभिन्न आय वर्गों के लिए एक बार फिर प्रीमियम प्रॉपर्टी ऑक्शन शुरू किया गया है। काफी समय बाद शुरू की गई ई-नीलामी को लेकर आमजन में काफी उत्साह देखा गया है।
142.54 करोड़ की सम्पत्ति की ई-नीलामी:
राजस्थान आवासन मण्डल की ओर से 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2024 को आयोजित किए गए प्रीमियम प्रॉपर्टी ऑक्शन में लगभग 142.54 करोड़ की आवासीय व व्यवसायिक सम्पत्तियों का निस्तारण किया गया। जिसके तहत जयपुर, भिवाड़ी, फलौदी, बीकानेर, अलवर, जोधपुर में छोटे व बड़े व्यावसायिक एवं आवासीय भूखंड तथा निर्मित मकान शामिल हैं।
E-auction of Rajasthan Housing board properties worth Rs 142 crores in jaipur
प्रीमियम प्रॉपर्टी ऑक्शन में ई-नीलामी के तहत कुल 54 सम्पत्तियों के निस्तारण से आवासन मण्डल लगभग 142.54 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करेगा । जिसके तहत जयपुर से 90 करोड़ 69 लाख 59 हजार, जोधपुर से 23 करोड़ 63 लाख 46 हजार ,अलवर तथा भिवाड़ी में 27 करोड़  31 लाख 48 हजार, बीकानेर में 14 लाख 93 हजार और चूरू में 64 लाख 38 हजार की आय आवासन मण्डल को होगी।
काफी समय बाद ई-नीलामी, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग:
आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा कि राजस्थान आवासन मंडल के प्रति आमजन का विश्वास प्रीमियम प्रॉपर्टी ऑक्शन में भी देखने को मिला है। मण्डल ने लंबे अरसे बाद हो रही इस नीलामी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया, जिसके फलस्वरूप अधिक संख्या में लोगों ने इस नीलामी में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी आवासन मण्डल की ओर से इसी तरह की योजनाओं के जरिये आमजन को ज्यादा से ज्यादा संख्या में ऐसी योजनाओं का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।  उल्लेखनीय है की प्रीमियम प्रॉपर्टी ऑक्शन अब आगामी 7 से 9 ऑक्टूबर एवं 14 से 16 तथा 21 से 23 ऑक्टूबर को होगा। ऑनलाइन प्रस्ताव देने के लिए आवासन मंडल की वेबसाइट rhb.rajasthan.gov.in पर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !