Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अमित शाह ने जारी किया संकल्प पत्र 

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली को संबोधित किया है। इस दौरान अमित शाह ने राज्य की जनता से कई बड़े चुनावी वादे भी किये है। अपने वादों में अमित शाह ने कहा कि झारखंड में यूसीसी आएगा और जरूर आएगा, लेकिन इससे आदिवासी समुदाय को बाहर रखा जाएगा।

Amit Shah issued sankalp patra for Jharkhand assembly elections

बीजेपी घोषणा पत्र की बड़ी अहम बातें

जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक बनाया जाएगा। 

आदिवासी सम्मान और अस्मिता को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल का विकास किया जाएगा।

दीपावली और रक्षाबंधन पर एक एक गैस सिलिंडर मुफ्त और गैस का सिलिंडर 500 रुपये की कीमत पर दिया जाएगा।

झारखंड की माताओं-बहनों को ‘गोगो दीदी योजना’ के माध्यम से प्रतिमाह 11 तारीख को 2,100 रुपए दिए जाएंगे। 

5 साल के भीतर झारखंड के युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार के अवसरों को पैदा किया जाएगा।

करीब 3 लाख सरकारी पद निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भरे जाएंगे।

झारखंड में हर स्नातक और स्नातकोत्तर युवा को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे।

अपने संबोधन में उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है। अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज एक चुनावी संकल्प पत्र लेकर आई है।  झारखंड का ये चुनाव न केवल सरकार बदलने का चुनाव है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !