Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आपने मेरे भाई को लड़ने का साहस दिया : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वायनाड के मानंतवाड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया है। प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि जब मेरे भाई राहुल गांधी भारी मुश्किलों का सामना कर रहे थे, उन पर हर दिन भाजपा ह*मले कर रही थी। उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए अभियान चलाया जा रहा था, तब आप ही थे जिन्होंने पहचाना कि यह आदमी सच्चाई के लिए लड़ रहा है।

 

 

priyanka gandhi address the public in Mananthavady, Wayanad.

 

 

आप उसके साथ खड़े रहे, आपने उसका समर्थन किया और उसे लड़ने का साहस दिया। प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी राजनीति में भाग ले रही हैं। राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट को छोड़ने के बाद वे उपचुनाव में खड़ी हुई हैं। राहुल गांधी ने 2019 में वायनाड से जीत दर्ज की थी। 2019 में राहुल गांधी अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़े थे।

 

 

 

हालांकि अमेठी में उनको स्मृति इरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में भी राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की सीट रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ा। इस बार राहुल गांधी को दोनों ही सीटों पर जीत मिली। जिसके बाद राहुल गांधी ने रायबरेली से सांसद बने रहने का फैसला किया था। ऐसे में वायनाड सीट खाली होने पर उपचुनाव हो रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !