Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित बीएलओ निलंबित

जयपुर: निर्वाचन विभाग के आदेशों की अनुपालना में संचालित किये जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने एवं मतदान केन्द्र पर अनुपस्थित पाये जाने वाले बीएलओ अशोक कुमार को निलंबित किया गया है। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने निलंबन आदेश जारी किये हैं।

 

 

BLO suspended for missing special brief review program in jaipur

 

 

डॉ. शर्मा ने बताया कि निर्वाचन विभाग के आदेशों की अनुपालना में जयपुर जिले में विशेष पुनरीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सभी बीएलओ अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का मतदाता सूची में पंजीकरण का कार्य संपादित कर रहे हैं। रविवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

 

 

 

 

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर में अधिशासी अभियंता (दक्षिण) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, गांधीनगर में स्थित बूथ नम्बर- 58 के बीएलओ अशोक कुमार अनुपस्थित पाये गये, जिस पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। वहीं, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, शहीद ले. अभय. पारीक राजकीय बालिका विद्यालय, निदेशक पशुपालन विभाग, पशुधन भवन, टोंक रोड एवं अधिशासी अभियंता (दक्षिण) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, गांधीनगर, में स्थित बूथों का औचक निरीक्षण किया जिसमें भी बूथ नंबर- 58 का बीएलओ श्री अशोक कुमार अनुपस्थित पाये गये। जिसके बाद मौके पर ही उक्त बीएलओ के विरुद्ध निलम्बन की कार्यवाही की गई।

 

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष रूप से जो व्यक्ति 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं या जो व्यक्ति अन्य स्थान पर शिफ्ट हो चुके हैं वे विभिन्न फार्म जैसे फॉर्म-6  नया मतदाता कार्ड बनवाने के लिये, फॉर्म-7 नाम हटाने के लिये, फॉर्म-8 मतदाता कार्ड में संशोधन के लिये एवं फॉर्म-6बी आधार को मतदाता कार्ड से लिंक करने हेतु भरे जाते हैं। जिसके माध्यम से ऑनलाइन  Voter Helpline App के जरिये मतदाता स्वयं आवेदन कर सकते हैं अथवा मतदान केन्द्रों पर उपस्थित बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

निर्वाचन विभाग सहभागी लोकतंत्र के लिये जिससे अधिक से अधिक मतदाता लोकतंत्र के पर्वों में भाग ले सकें इसके लिये स्वीप गतिविधियां भी की जाती है। जिसमें 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का  Voter Helpline App/Voter Portal के माध्यम से अग्रिम आवेदन प्राप्त करने हेतु विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर के शैक्षणिक संस्थानों  में कैम्पों का आयोजन कर अग्रिम आवेदन लिये गये हैं। साथ ही क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करने के लिये महावीर विकलांग सेवा समिति, प्रयास संस्थान, झालाना डूंगरी, श्री निर्मल विवेक विशेष विद्यालय एवं मूक बधीर संस्थान, त्रिमूर्ति सर्किल में मतदाताओं के विशेष  कैम्पों का आयोजन किया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के पंजीकरण का कार्य दिनांक 28 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। निर्वाचन संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !