Sunday , 7 June 2026
Breaking News

9 फूड सेफ्टी ऑफिसरों को कारण बताओ नोटिस

जयपुर: खाद्य सुरक्षा कानून के तहत नमूनों की सूचना केंद्र के पोर्टल पर दर्ज नहीं करना 9 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भारी पड़ गया है। जिसे लेकर खाद्य आयुक्त इकबाल खान ने 9 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं। जानकारी के अनुसार इस साल अप्रैल से अक्टूबर तक लिए गए नमूनों और उन पर की गई 132 मामलों में कार्रवाई की जानकारी फूड सेफ्टी कंप्लाइंस सिस्टम पर अपलोड नहीं करने के मामले में विभाग ने 9 फूड सेफ्टी ऑफिसरों (एफएसओ) को नोटिस जारी किए है।

 

 

Show cause notice to 9 food safety officers in rajasthan

 

 

 

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के कमिश्नर इकबाल खान ने आज इस लापरवाही के लिए एफएसओ नरेन्द्र कुमार चेजारा, नरेन्द्र शर्मा, रतन सिंह गोदारा, दीपक सिंधी, पवन कुमार गुप्ता, रमेश चंद यादव, राजेश नागर, नंद किशोर कुमार और अवधेश गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खाद्य आयुक्त ने इस देरी को गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी चूक नहीं हो। यह कदम खाद्य सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !