Friday , 12 June 2026
Breaking News

निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में मिली संतोषजनक सुविधाएं

सवाई माधोपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा शनिवार को रुक्मणी वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित रुक्मणी वृद्धाश्रम के संचालक ने बताया कि वृद्धाश्रम में पुरुष एवं महिला वृद्धजन दोनों के रहने की सुविधा उपलब्ध है। वृद्धाश्रम द्वारा उन्हें निशुल्क भोजन, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है।

 

 

Satisfactory facilities found in Old Age Home during inspection in sawai madhopur

 

 

निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में कुल 7 पुरुष एवं 6 महिला वृद्धजन सहित कुल 13 वृद्धजन उपस्थित पाए गए। सचिव समीक्षा गौतम द्वारा वृद्धजनों से वार्ता की गई एवं उन्हें दी जा रही भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं संतोषजनक पाई गई।

 

 

 

 

वृद्धजनों द्वारा कोई भी शिकायत नहीं किया जाना पाया गया। सचिव समीक्षा गौतम द्वारा दिए गए पूर्व निर्देशों की पालना करते हुए वृद्धाश्रम संचालक द्वारा वृद्धजनों को डाइट चार्ट के अनुसार पर्याप्त मात्रा में भोजन एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही है, साथ ही वृद्धजनों को प्रदान चिकित्सकीय सुविधाओं में भी सुधार किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

Major action in special campaign against vehicle modifications in sawai madhopur

मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे 

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …

Electric Current Khandar Sawai Madhopur Police 8 June 26 Vikalp Times

शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत …

Awareness rally organised in Sawai Madhopur on World Bicycle Day

सवाई माधोपुर में गूंजी साइकिल की घंटी, फिट इंडिया अभियान को मिला जोर

सवाई माधोपुर: विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) और फिट इंडिया साइकिल ऑन संडे (Fit …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !