Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान को मिली PKC-ERCP की सौगात, पीएम मोदी ने किया शिलान्यास

जयपुर: राजस्थान को PKC-ERCP की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज योजना का शिलान्यास किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को शॉर्ट फिल्म दिखाई गई और ERCP का प्रजेंटेशन देखा। इस योजना से पार्वती, कालीसिंध और चंबल के जल से 21 जिले लाभान्वित होंगे। मध्य प्रदेश-राजस्थान के बीच MoU हुआ। जिसमें परियोजना का नाम “राम” हुआ है। राजस्थान का ‘रा’ और मध्य प्रदेश ‘म’ “राम” हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दादिया में ओपन जीप में रोड शो किया है। इसके बाद पीएम मोदी जनसभा स्थल पर पहुंचे। मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया गया।

 

 

Rajasthan got the gift of PKC-ERCP Narendra Modi

 

 

इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दादिया विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे है। भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे है। पीएम ने कहा कि मैं राजस्थान की जनता को, राजस्थान की भाजपा सरकार को एक साल पूरा करने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस एक साल की यात्रा के बाद आप जब लाखों की तादात में आशीर्वाद देने आए हैं, मेरा भी सौभाग्य है कि मैं आज आपके आशीर्वाद को प्राप्त कर सका।

 

 

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 1 वर्ष में राजस्थान के विकास को नई गति, नई दिशा देने में भजनलाल जी और उनकी पूरी टीम ने बहुत परिश्रम किया है। ये पहला वर्ष एक प्रकार से आने वाले अनेक वर्षों को मजबूत नींव बना है। अभी कुछ दिन पहले ही मैं Investment Summit के लिए राजस्थान आया था। देश और दुनिया भर के बड़े-बड़े निवेशक यहां जुटे थे। आज यहां 45-50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये प्रोजेक्ट राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थाई समाधान करेंगे। ये प्रोजेक्ट राजस्थान को देश के सबसे connected राज्यों में से एक बनाएंगे।

 

 

 

इससे राजस्थान में निवेश को बल मिलेगा। रोजगार के अनगिनत अवसर बनेंगे। राजस्थान के टूरिज्म को, यहां के किसानों को, नौजवान साथियों को इससे बहुत फायदा होगा। आज भाजपा की डबल इंजन की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं। भाजपा जो भी संकल्प लेती है, वो पूरा करने का ईमानदारी से प्रयास करती है। आज देश के लोग कह रहे हैं कि भाजपा, सुशासन की गारंटी है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !