Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अध्यक्ष और सदस्यों के लिए लिखित परीक्षा 11 जनवरी को

जयपुर: राज्य उपभोक्ता आयोग एवं जिला उपभोक्ता मंचों के अध्यक्ष एवं सदस्यों की भर्ती पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से की जा रही है। यह परीक्षा 11 जनवरी को जयपुर में दो केन्द्रों पर दो पारियों में होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट https://consumeraffairs.rajasthan.gov.in/ एवं खाद्य विभाग की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in/ से डाउनलोड किये जा सकते हैं। उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा ने जानकारी दी कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत उपभोक्ता आयोग एवं मंचों के सदस्यों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ एवं वर्णनात्मक प्रश्न पत्र होंगे।
Written examination for Chairman and members on 11th January
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में सामान्य ज्ञान, सामयिक मामले, संविधान के साथ उपभोक्ता संबंधी विधियों का ज्ञान तथा वर्णनात्मक प्रश्नों में व्यापार, वाणिज्य, उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक मामलों से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे तथा आदेशों के विश्लेषण और तर्क पूर्ण प्रारूपण का परीक्षण होंगा। उन्होंने बताया कि 100-100 अंकों के दो प्रश्न पत्रों में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की अवधि 120 मिनिट तथा वर्णनात्मक प्रश्नों की अवधि 180 मिनिट होंगी।
वस्तुनिष्ठ परीक्षा पूर्णतः ऑनलाइन होगी तथा वर्णनात्मक परीक्षा ऑनलाइन/ऑफ लाइन तरीके से होगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ रोकने के लिए प्रश्न सीधे कंप्यूटर स्क्रीन पर दर्शाए जाएंगे तथा उत्तर लिखने के लिए अलग से उत्तर पुस्तिकाएँ दी जाएंगी। नेगेटिव मार्किंग नही की जाएगी। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से चयनित अध्यक्ष और सदस्य के विषयविज्ञ-दक्ष होने के साथ न्यायिक प्रक्रिया एवं कार्यात्मक क्षमता में न केवल अपेक्षाकृत वृद्धि होगी बल्कि समयबद्ध न्याय सुलभ होगा और उपभोक्ता आन्दोलन सुदृढ़ होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !