Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

नवीन 131 माँ-बाड़ी केंद्र खोलने के आदेश जारी

जयपुर: जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबू लाल खराड़ी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि बजट घोषणा 2024-25 के तहत 250 माँ-बाड़ी केंद्र खोलने की घोषणा के विरुद्ध 131 माँ-बाड़ी खोलने के आदेश जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में घाटोल विधानसभा क्षेत्र में 118 माँ-बाड़ी केंद्र संचालित हैं एवं 5 नए माँ-बाड़ी केंद्र स्वीकृत किये जा चुके हैं।जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

 

 

Orders issued to open new 131 Maa Badi center in rajasthan

 

 

उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि 250 माँ-बाड़ी केन्द्रों के प्राप्त प्रस्तावों के सर्वे का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष प्रस्तावों के सर्वे का कार्य प्रक्रियाधीन है, जिसे शीघ्र पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नए माँ-बाड़ी केंद्र खोलने के प्रस्ताव प्राप्त होने पर सर्वे करवाकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

इससे पहले विधायक नाना लाल निनामा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने बताया कि जनजाति क्षेत्र की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्‍तर्गत 250 माँ बाडी केन्‍द्र खोले जाने की घोषणा के तहत प्रत्‍येक विधानसभा क्षेत्र में माँ बाड़ी खोलने की संख्‍या निर्धारित नहीं है। क्षेत्र की आवश्‍यकता, 6 से 12 वर्ष के छात्रों की उपलब्‍धता, विद्यालय से दूरी इत्‍यादि मापदण्‍डों पर सर्वे कराया जाकर माँ बाड़ी खोलने का निर्णय किया जाता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !