Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राइस मिल की दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौ*त

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा इलाके में एक चावल मिल की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौ*त हो गई है। वहीं कम से कम 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। दीवार के मलबे को हटाने का काम अभी भी जारी है। पुलिस ने मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका से इनकार नहीं किया है।

workers rice mill wall chhattisgarh news 22 march 25

जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बीबीसी से कहा कि आरंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार राइस मिल की दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था, उसी दौरान दीवार गिर गई। जिसमें दबने से एक महिला और एक पुरुष मजदूर की मौ*त हुई है। इसके अलावा इस दुर्घटना में 6 मजदूर घायल हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि गंभीर रूप से घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक पुरानी दीवार के ऊपर नई दीवार का निर्माण किया जा रहा था, इसी दौरान तेज आंधी-तूफान और बारिश में निर्माणाधीन दीवार गिर गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !