Tuesday , 25 March 2025

ट्रंप ने 5 लाख 30 हजार प्रवासियों को लेकर लिया बड़ा फैसला

अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कहा है कि वह क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला के 5 लाख से ज्यादा प्रवासियों की अस्थायी कानूनी स्थिति को रद्द कर देगा। संघीय सरकार की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के अनुसार अमेरिका में बिना कानूनी आधार के रह रहे प्रवासियों को चेतावनी दी गई है कि वे वर्क परमिट और निर्वासित न किए जाने से मिली सुरक्षा के रद्द होने से पहले देश छोड़ दें।

Trump took a big decision regarding 5 lakh 30 thousand immigrants

अमेरिका में 5 लाख 30 हजार प्रवासियों को बाइडन प्रशासन के तहत एक कार्यक्रम के जरिए लाया गया था, जिसे सीएचएनवी कहा जाता है। यह कार्यक्रम कानूनी तरीके से प्रवासन के रास्ते खोलने के लिए था। लेकिन ट्रंप ने जब राष्ट्रपति पद संभाला, तो उन्होंने इस कार्यक्रम को निलंबित कर दिया। हालांकि अभी तक साफ नहीं है कि इनमें से कितने प्रवासियों ने इस दौरान ऐसा कोई और कानूनी दर्जा हासिल किया है, जो उन्हें अमेरिका में वैध रूप से रहने की अनुमति देता हो। साल 2022 में इस कार्यक्रम को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुरू किया था, पहले इसे वेनेज़ुएला के लोगों के लिए तैयार किया गया था फिर बाद में इसमें और भी देश जुड़े।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Rajya Sabha Muslim reservation government contracts Karnataka News 24 March 25

कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुस्लिम आरक्षण पर राज्यसभा में हं*गामा

नई दिल्ली: राज्यसभा में आज सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कर्नाटक में …

Why is Karnataka closed today

आखिर आज बंद क्यों है कर्नाटक

कर्नाटक: पिछले महीने कन्नड़ और मराठी भाषा को लेकर हुए झ*गड़े के खिलाफ कन्नड़ संगठनों …

Nagpur police News udpate 22 march 25

नागपुर हिं*सा मामले में 14 और गिर*फ्तार 

नागपुर: नागपूर हिं*सा से जुड़े मामलों में कम से कम 14 और लोगों को पुलिस …

amendments in RTI News Delhi News 22 march 25

आरटीआई में प्रस्तावित संशोधनों का वि*रोध, प्रेस क्लब में किया प्र*दर्शन

नई दिल्ली: 21 मार्च को दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सामाजिक कार्यकर्ता और …

Heathrow Airport services resume after 24 hours

हीथ्रो एयरपोर्ट की सेवाएं 24 घंटे बाद फिर से शुरू

लंदन: लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को शुक्रवार को एक दिन के लिए बंद कर दिए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !