Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आतिशी ने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता को क्यों लिखा पत्र

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता को एक पत्र लिखा है। यह मामला दिल्ली में कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाने से संबंधित है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बदतर होती जा रही है। इस पर कोई बात नहीं हो रही है।

Atishi write a letter to Delhi Assembly Speaker Vijender Gupta

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। चाहे महिलाओं के साथ बला*त्कार हो, गैं*गवॉर हो, चाहे गो*लियां चलना हो, ड्र*ग्स बिकना हो, फि*रौती की कॉल्स हो, आज दिल्ली में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो रही है। जब आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इस बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के दिल्ली के मुद्दों को विधानसभा में चर्चा के लिए लगाया, तो विधानसभा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता जी ने उसको खारिज कर दिया।

उन्होंने कह दिया कि दिल्ली विधानसभा में कानून व्यवस्था पर चर्चा ही नहीं होगी। यह कैसे हो सकता है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में गो*लियां चलेंगी, महिलाओं का बला*त्कार होगा, गैं*गवॉर होगी, और दिल्ली विधानसभा जिसमें दिल्ली के लोगों के प्रतिनिधि हैं, उस पर बात ही नहीं करेंगे। ऐसा लगता है कि विजेंदर गुप्ता जी, भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की जो सरकार है, उसकी असफलता को छुपाना चाहते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !