Saturday , 7 March 2026
Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप ने अब चीन से आयात पर टैरिफ बढ़ाकर 125% किया

अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात होने वाले सामान पर टैरिफ बढ़ाकर 125 फीसदी करने की घोषणा की है। जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा। वहीं, दुनिया के बाकी देशों के लिए उन्होंने 90 दिन की ‘रोक’ की मंजूरी दी और इस दौरान रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 10 फीसदी कर दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ये जानकारी साझा करते हुए चीन पर दुनिया के बाजारों के लिए सम्मान नहीं दिखाने का आरोप लगाया है।

Donald Trump now increased tariff on imports from China to 125%

उन्होंने लिखा है है कि दुनिया के बाजारों के लिए चीन ने जिस तरह से सम्मान नहीं दिखाया है, उसके आधार पर मैं अमेरिका की ओर से चीन पर लगाए जाने वाले टैरिफ को बढ़ाकर 125 फीसदी कर रहा हूं, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा। उम्मीद है कि जल्द ही चीन ये समझेगा कि अमेरिका और दूसरे देशों को लगातार आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने के दिन अब नहीं रहे और ये स्वीकार्य भी नहीं है।

इसके अलावा ट्रंप ने जो 90 दिनों की ‘रोक’ का एलान किया है, इसका मतलब ये है कि चीन को छोड़कर बाकी देशों पर इस 90 दिन के दौरान एक समान 10 फीसदी का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया जाएगा, ये जानकारी व्हाइट हाउस की तरफ से दी गई है। अमेरिकी वित्त मंत्री ने बताया है कि कनाडा और मेक्सिको, जिन पर पहले कुछ सामानों पर 25 फीसदी तक टैरिफ था, अब उन्हें भी 10 फीसदी के बेसलाइन टैरिफ में शामिल किया गया। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यूरोपीय संघ (ईयू) भी इस रियायत में शामिल है या नहीं।

इससे पहले चीन ने की थी जवाबी कार्रवाई:

इस घोषणा से पहले अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ का एलान किया था, जिसके बाद चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका पर 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया। यानी पहले के 34 फिसदी के बजाय अमेरिका पर कुल 84 फीसदी टैरिफ लगेगा। चीन ने अमेरिका के टैरिफ के खिलाफ पूरी दुनिया से एकजुट होने की अपील भी की थी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि अमेरिका के टैरिफ का सामना करने के लिए चीन को अपने पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मजबूत करने चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !