Saturday , 6 June 2026
Breaking News

पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक

नई दिल्ली: ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि पोप फ्रांसिस के निधन से गहरा दु:ख हुआ है। इस शोक की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे कैथोलिक समुदाय के साथ हैं। उन्होंने लिखा है कि पोप फ्रांसिस को दुनियाभर में लाखों लोग दया, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस की मिसाल के रूप में हमेशा याद रखेंगे। भारत के लोगों के लिए उनका स्नेह हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

Pope Francis passes away at the age of 88

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी पोप फ्रांसिस के निधन पर दु:ख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि पोप फ्रांसिस के निधन से गहरा दु:ख हुआ है। वह करुणा, न्याय और शांति की एक वैश्विक आवाज थे। उन्होंने हमेशा गरीबों और हाशिए पर खड़े लोगों का साथ दिया। असमानता के खिलाफ निडरता से बोले और मानवता के अपने संदेश से विभिन्न धर्मों के लाखों लोगों को प्रेरित किया।

पोप फ्रांसिस का आज सोमवार सुबह निधन हो गया है। वो 88 साल के थे। पोप फ्रांसिस को कैथोलिक चर्चों में सुधार के लिए भी जाना जाता है। इसके बावजूद पोप परंपरावादियों के बीच भी लोकप्रिय थे। फ्रांसिस दक्षिण अमेरिका (अर्जेंटीना) से बनने वाले पहले पोप थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

Dr. Syed Mohammed Ghouse creates history Performs successful robotic surgery in Hyderabad, 3000 kilometers from Wuhan

डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने रचा इतिहास: वुहान से 3000 किलोमीटर दूर हैदराबाद में की सफल रोबोटिक सर्जरी

5G और एडवांस रोबोटिक तकनीक की मदद से 90 मिनट चला ऑपरेशन, मेडिकल क्षेत्र में …

ACB action lady SHO Bhiwani Haryana News 27 May 26 - Vikalp Times

एसीबी ने भिवानी में लेडी SHO को 7 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

हरियाणा: (Haryana) के भिवानी जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !