Saturday , 6 June 2026
Breaking News

दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार सुबह से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया है और कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली एनसीआर में मौसम खराब होने की चेतावनी देते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम और खराब होने की स्थिति में सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए तैयार रहें। लोगों से कहा गया है कि अगर संभव हो, तो खिड़की और दरवाजे बंद कर घर में ही रहें।

 

heavy rain in Delhi NCR

 

 

बारिश से बचने के लिए सुरक्षित जगह पर ही जाएं, किसी पेड़ के नीचे ना खड़े हों। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में खराब मौसम और आंधी-तूफान के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयरपोर्ट ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वो अपनी फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !