Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ग्रेटर नोएडा में 3700 करोड़ रुपये के निवेश से लगेगी सेमीकंडक्टर यूनिट

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट के जरिए बताया कि ग्रेटर नोएडा में एक सेमीकंडक्टर यूनिट लगाई जाएगी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एक सेमीकंडक्टर यूनिट बनाने की मंजूरी दे दी है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Semiconductor unit to be set up in Greater Noida with an investment of Rs 3700 crore

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस सेमीकंडक्टर यूनिट पर 3700 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह यूनिट मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल और अन्य उपकरणों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप बनाएगी। उन्होंने ये भी लिखा है कि भारत अब सेमीकंडक्टर के निर्माण में वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है और यूपी हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन केंद्र के रूप में उभर रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेमीकंडक्टर यूनिट के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !