Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आम आदमी पार्टी ने 10 साल से चल रही योजनाओं को बंद करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर 10 साल से चलती हुई दिल्ली की व्यवस्थाओं को 100 दिन अंदर ठप करने का आरोप लगाया है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि आज आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के 100 दिन के फेलियर्स का रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है. ये रिपोर्ट कार्ड हम दिल्ली वालों के घर घर लेकर जाएंगे।

Aam Aadmi Party Schemes Former CM Atishi Singh Delhi News 29 May 25

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 10 साल से अरविंद केजरीवाल ने 24 घंटे बिना पावरकट के बिजली दी। लेकिन पिछले 100 दिन में बिजली की चलती हुई व्यवस्था ठप हो गई और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लगातार लंबे पावर कट हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि जिस दिन से बीजेपी की सरकार आई है, प्राइवेट स्कूलों ने बेलगाम तरीके से 40 फ़ीसदी से लेकर 80 फीसदी फीस बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज जगह-जगह पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है।

जिन इलाकों में लगातार पानी आ रहा था वहां पानी आना बंद हो गया है। आज दिल्ली में जगह-जगह सीवर का गंदा पानी नल से आ रहा है, ना केवल पानी बल्कि हवा भी गंदी है। दिल्ली के इतिहास में पहली बार गर्मियों में प्रदूषण का स्तर यानी एक्यूआई 500 पार कर गया। आतिशी ने बीजेपी पर दिल्ली में चली आ रहीं जनहित की योजनाओं को बंद करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो खुद के उनके (भाजपा) दो सबसे बड़े वादे थे, मार्च तक सभी महिलाओं के खातों में 2500 रुपये देना और होली- दिवाली पर 500 रुपये का सिलेंडर देना, वे वादे भी पूरे नहीं हुए हैं। 100 दिनों के कार्यकाल में भाजपा हर पक्ष पर फेल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !