Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राज्य सरकार मनाएगी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

जयपुर: राज्य सरकार अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तीकरण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस अवसर पर 31 मई को आर.आई.सी. ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किए है।

 

Rajasthan government will celebrate the 300th birth anniversary of Ahilyabai Holkar

 

 

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया, जिससे भगवान शिव के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पुनर्स्थापना हुई। उनके द्वारा महिला शिक्षा और महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार भी आधी आबादी को सशक्त करने के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 150 कालिका यूनिट को हरी झण्डी दिखाई जाएगी।

 

 

 

 

इसके बाद लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 32 हजार 755 बालिकाओं को प्रत्यक्ष राशि हस्तान्तरित की जाएगी। वहीं, 16 हजार 944 बालिकाओं को एसटी प्री मैट्रिक, 152 बालिकाओं को सफाई कामगार प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत 30 हजार छात्राओं को फीस पुनर्भरण राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। इसी प्रकार बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना में राशि हस्तांतरण व लखपति दीदी ऋण योजना में 1800 लाभार्थियों को ऋण वितरण भी किया जाएगा।

 

 

 

 

6 हजार 489 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार एवं कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 2 हजार छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में गर्भ की पाठशाला योजना, स्वस्थ नारी चेतना अभियान, गर्भावधि मधुमेह के प्रबंधन कार्यक्रम के प्रथम चरण में 10 जिलों में सुविधाओं का शुभारम्भ किया जाएगा। साथ ही, राष्ट्रीय त*म्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर डिजिटल कॉफी बुक का विमोचन भी किया जाएगा। वहीं, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में 4 कस्तूरबा गांधी बालिका शिक्षा विद्यालय, 2 जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास सहित अन्य सिविल कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !