Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चैंपियन आरसीबी और हारने वाली पंजाब किंग्स टीम को कितने रुपए मिले?

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का फाइनल जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल का सूखा खत्म कर दिया है। पंजाब किंग्स को अभी ट्रॉफी के लिए और इंतजार करना होगा, लेकिन जीत हो या हार, दोनों टीमों को प्राइज मनी में खूब पैसा मिला है। आरसीबी को पुरस्कार राशि के रूप में 20 करोड़ रुपए मिले हैं, जबकि फाइनल में हारने वाली पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपए मिले है।

How much money did the champion RCB and the losing Punjab Kings team get

 इनके अलावा आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन को ऑरेंज कैप मिली है। उन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में 759 रन बनाए। इसमें एक शतक और छह फ़िफ़्टी शामिल हैं। बल्ले की तरह बॉल में भी गुजरात टाइटंस का दम दिखा। इसी टीम के प्रसिद्ध कृष्णा को सबसे ज्यादा 25 विकेट झटकने की वजह से पर्पल कैप मिली है।

आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर बने हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन करार दिया गया है। सात मैचों की सात पारियों में वैभव ने 206.55 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। आईपीएल 2025 का फेयरप्ले अवॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स को मिला है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !