नई दिल्ली: इसराइल और ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर एलान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका-इसराइल द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए यु*द्ध में सीजफायर की घोषणा की है।
लेकिन ग़ज़ा में अब भी कोई यु*द्धविराम नहीं हुआ है। वहां इसराइल द्वारा किया जा रहा नर*संहार लगातार जारी है। पिछले 18 महीनों से फलस्तीनियों पर टूट रही इस भयावह त्रासदी पर प्रधानमंत्री मोदी की घोर चुप्पी ने भारत की नैतिक और राजनीतिक साख को ठेस पहुंचाई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
