Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास भग*दड़ में तीन की मौ*त

ओडिशा: ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास भग*दड़ में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौ*त हो गई है। जबकि 6 लोग घायल हैं। पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वाईं ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी है। रथ यात्रा संपन्न होने के एक दिन बाद आज तड़के पुरी में रथ पर सवार त्रिमूर्ति (जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा) को देखने के लिए भीड़ उमड़ी थी, जहां यह हा*दसा हुआ।

Sri Gundicha Temple in Puri, Odisha News 29 june 25

रथ यात्रा के दौरान भग*दड़ में मौ*तें पहले भी हुई हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब रथ यात्रा संपन्न होने के बाद भग*दड़ मची है। दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वाईं ने कहा कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि तड़के चार और पांच बजे के बीच भीड़ काफी बढ़ गई और भग*दड़ मच गई।

कुल 9 लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया। उनमें से तीन की मौ*त हो गई है। बाकी 6 की हालत अभी खतरे से बाहर है। घटना कैसे घटी, इसकी जांच की जाएगी, लेकिन फिलहाल प्रशासन दर्शन व्यवस्था को नियंत्रित करने पर जोर दे रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !