Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ऑपरेशन सिन्दूर ने बढ़ाई पूरे विश्व में भारत की साख

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर ने पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पूरे विश्व में मजबूत पहचान रखता है। भारतीयता सब जगह सम्मानित है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के फ्रांस और जर्मनी की सात दिवसीय संसदीय पद्धतियों की अध्ययन यात्रा से लौटने पर अजमेर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

Operation Sindoor increased India's reputation across the world

 

 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जनता के प्रेम एवं आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि अजमेर की जनता के स्नेह ने उन्हें अभिभूत कर दिया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर के बाद अब फ्रांस और जर्मनी की यात्रा का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों के माध्यम से भारत की साख वैश्विक स्तर पर बढ़ी है। फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों ने आतं*कवाद के विरुद्ध भारत के रुख को समर्थन दिया है और राजस्थान सहित भारत के प्रति गहरी सद्भावना प्रकट की है।

 

 

 

यात्रा के दौरान एयरस्पेस बंद होने के कारण वापसी में देरी हुई। इस दौरान कतर का भी संक्षिप्त दौरा हुआ। देवनानी ने कहा कि भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2047 तक भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में हम सभी को संगठित होकर मातृभाव एवं अपनत्व के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के महान महापुरुषों ने संगठित रहकर अपने पद त्याग कर राष्ट्रहित में कार्य किए। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे विचारशील व्यक्तित्वों के मूल्यों को आत्मसात करना आज की आवश्यकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !