Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अहमदाबाद प्लेन हा*दसा: शुरुआती जांच रिपोर्ट पर विमान कंपनी बोइंग का आया बयान

अहमदाबाद: एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद विमान कंपनी बोइंग ने बयान जारी किया है। बोइंग ने ही एयर इंडिया का वह विमान बनाया था जो कि 12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हुआ था। बोइंग ने बयान में कहा की हमारी संवेदनाएं एयर इंडिया फ़्लाइट 171 में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिजनों, साथ ही अहमदाबाद में जमीन पर प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

 

Ahmedabad plane crash Aircraft company Boeing issues statement on initial investigation report

 

एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा था। एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 टेक ऑफ़ के महज़ 30 सेकंड के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

 

 

 

भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की होनी चाहिए तारीफ:

एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट पर अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर पीटर गोएल्ज़ ने एएआईबी की तारीफ की है। उन्होंने कहा की भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की सराहना की जानी चाहिए कि उसने इतनी विस्तृत प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की है।

 

 

पीटर गोएल्ज़ कई विमान हा*दसों को लेकर हुई जांच का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि जब किसी देश की पूर्व राष्ट्रीय एयरलाइन जैसी हाई प्रोफाइल कंपनी की बात होती है तो रिपोर्ट विस्तृत नहीं होती। पीटर गोएल्ज़ ने कहा की यह विस्तृत रिपोर्ट है। इसके लिए एएआईबी की तारीफ की जानी चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !