Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

अंगदान शपथ में प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंचा हनुमानगढ़

जयपुर: हनुमानगढ़ जिले में अंगदान को लेकर जन-जागरूकता का अद्वितीय उदाहरण सामने आया है। गुरुवार तक राज्यभर में हुए ई-अंगदान शपथ अभियान में हनुमानगढ़ ने 8000 से अधिक शपथकर्ताओं के साथ पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान बना लिया है। यह उपलब्धि आमजन की भागीदारी और प्रशासन की सक्रियता का जीवंत प्रमाण है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने अभियान में भाग लेते हुए कहा कि अंगदान मृ*त्यु के बाद भी जीवन देने का संकल्प है। यदि समाज में बदलाव लाना है तो हमें स्वयं से शुरुआत करनी होगी।

 

 

Hanumangarh reached first position in the state in organ donation oath

 

गौरतलब है कि बुधवार को जिला कलेक्टर एवं एसपी ने भी अंगदान की शपथ ली थी, उससे पूर्व में जिला 12 वें स्थान पर था। राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत ने कहा कि “अंगदान सिर्फ शपथ नहीं, बल्कि किसी के जीवन की उम्मीद है। जो आज अंगदान की शपथ लेते हैं, वे कल किसी अनजान के लिए देवदूत साबित हो सकते हैं।” उन्होंने मेडिकल कॉलेज स्तर पर अधिकाधिक शपथ हेतु प्रेरणा दी।

 

 

 

 

प्रदेश स्तर पर अब तक 72 हजार से अधिक लोग अंगदान की ई-शपथ ले चुके हैं, जिसमें हनुमानगढ़ का स्थान अब शीर्ष जिले में दर्ज हो गया है। यह उपलब्धि प्रशासनिक सजगता और नागरिक चेतना का परिचायक है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यदि आप भी इस पुनीत कार्य में भागीदार बनना चाहते हैं, तो https://notto.abdm.gov.in/pledger-login पर जाकर आधार और मोबाइल OTP से ई-शपथ प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल अंगदान को एक सामान्य सामाजिक कर्तव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

23-year-old Shalu became RAS in the first attempt, RPSC released the RAS-2024 result

पहले ही प्रयास में RAS बनीं 23 साल की शालू, RPSC ने जारी किया RAS-2024 का रिजल्ट

जयपुर: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 का रिजल्ट (RAS Result 2024) जारी हो गया है, …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !