Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के तहत पीएम-किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की है। उन्होंने देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वाराणसी से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनकी वाराणसी की पहली यात्रा है।

 

20th installment of PM Kisan Samman Nidhi released

 

 

उन्होंने कहा कि 22 अप्रेल को पहलगाम में हुए आ*तंकवादी हमले में 26 निर्दाष लोगों की बेरहमी से ह*त्या कर दी गई थी। उन्होंने इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों, विशेषकर बच्चों और बेटियों के दुःख को भी साझा किया। पीएम मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने पिछली सरकारों से इसकी तुलना करते हुए कहा कि उस समय किसानों के नाम पर की गई एक भी घोषणा शायद ही कभी पूरी हुई हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपने वादों को पूरा करती है।

 

 

 

उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि को सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में पीएम-किसान सम्मान निधि का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद से पीएम-किसान सम्मान निधि बिना किसी रुकावट के जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक  3.75 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को स्वीकृति दी है। इस योजना के लिए 24 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। इस पहल का ध्यान उन जिलों पर होगा जो पिछली सरकारों की दोषपूर्ण नीतियों के कारण पिछड़ गए थे।

 

 

 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के जीवन में बदलाव लाने, उनकी आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है। हम बीज से लेकर बाजार तक किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए देश भर में लाखों करोड़ रुपये की सिंचाई योजनाएं लागू की जा रही हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को अब तक 1.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक के दावों का निपटान प्राप्त हो चुका है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !