Thursday , 23 April 2026
Breaking News

छत्तीसगढ़ में गिर*फ्तार दो नन जेल से रिहा हुई, केरल बीजेपी के शीर्ष नेता पहुंचे स्वागत में 

नई दिल्ली: धर्मां*तरण और मानव त*स्करी के आरोप में छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गिर*फ्तार केरल की दो ननों और आदिवासी युवक सुखमन मंडावी को एनआईए की विशेष अदालत से जमानत मिलने के बाद, उन्हें दुर्ग जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से रिहा होने वाली ननों का स्वागत करने के लिए केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और केरल बीजेपी के उपाध्यक्ष सॉन जॉर्ज विशेष रूप से जेल पहुंचे थे। उनके साथ बीजेपी सांसद पी. संतोष कुमार भी उपस्थित थे। इसके अलावा कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने जेल से निकलने पर दोनों ननों का स्वागत किया।

Nuns Chhattisgarh Kerala BJP leaders News 03 Aug 25

गौरतलब है कि केरल की असिसी सिस्टर्स ऑफ मैरी इम्मैक्युलेट से जुड़ी सिस्टर वंदना फ़्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी को 25 जुलाई को बजरंग दल के एक स्थानीय नेता की शिकायत पर दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिर*फ्तार किया गया था। इस मुद्दे पर रायपुर से लेकर केरल और दिल्ली तक हं*गामा हुआ था और इंडिया गठबंधन के कई सांसद और दूसरे जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ पहुंचकर अपना वि*रोध जताया था। इसके अलावा यह मसला संसद में भी उठा था।

राजीव चंद्रशेखर ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ‘गंभीर गलतफहमी और गलत सूचना’ के कारण ये ‘दुर्भाग्यपूर्ण गिर*फ्तारियां’ हुई है। उन्होंने दावा किया कि नन इन महिलाओं को उनके माता-पिता की सहमति से नौकरी के लिए आगरा ले जा रही थीं। उन्होंने कहा कि ये महिलाएँ वयस्क थीं और अपनी इच्छा से आई थीं। राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि ये बहनें जबरन धर्मां*तरण और मानव त*स्करी के आरोपों से पूरी तरह निर्दोष हैं। राज्य भाजपा ननों के साथ है और उनकी स्वतंत्रता सुनिश्चित करेगी और उन्हें बेगुनाही साबित करने में मदद करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !