उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अमेठी में भैंसों के ह*मले में एक तेंदुए की मौ*त हो गई है। इससे पहले तेंदुए ने ह*मला कर पांच लोगों को घायल किया था, जिससे इलाके में द*हशत का माहौल था। यह घटना शनिवार देर रात अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में हुई, जब तेंदुआ एक भैंस के बाड़े में घुस गया और उसने एक बछड़े पर ह*मला करने की कोशिश की। इसी दौरान पास में मौजूद भैंसों ने तेंदुए पर ह*मला कर दिया।
इस ह*मले के बाद तेंदुआ गांव में भागा और आखिरकार वह घायल होने की वजह से गिर पड़ा, जिससे उसकी मौ*त हो गई। अमेठी के जिला मैजिस्ट्रेट संजय चौहान ने पुष्टि की है कि तेंदुए की मौ*त भैंसों के ह*मले की वजह से हुई है। इस तेंदुए की वजह से मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भैंदपुर और बिरईपुर गांवों में द*हशत का माहौल था।
दोनों गांव के लोग शनिवार दोपहर से द*हशत में रह रहे थे। डीएम संजय चौहान ने बताया कि वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार काम कर रही थीं। उसे पकड़ने के लिए गांव में जाल और पिंजरे लगाए गए और ड्रोन और लाइटों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पीएसी बलों को भी तैनात किया गया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
