Saturday , 13 June 2026
Breaking News

डीसी मीना को डॉक्टरेट की उपाधि

“डीसी मीना को डॉक्टरेट की उपाधि”

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के हिंदी विभाग के जे.आर.एफ. शोधार्थी धूलचन्द मीना को पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. किशोरीलाल रैगर के निर्देशन में विधिवत रूप से हिंदी दलित-लेखन एवं रत्नकुमार सांभरिया का साहित्य एक अध्ययन विषय पर डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है।
धूलचन्द मीना राजस्थान से पहले जे.आर.एफ.शोधार्थी है जो वरिष्ठ कथाकार रत्नकुमार सांभरिया के साहित्य पर पी-एच. डी. शोध कार्य किया है। धूलचन्द के 15 से अधिक शोध आलेख व 60 से अधिक कविताएँ राष्ट्रीय,अन्तरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं,समाचार पत्रों में छप चुके हैं। मीना 20 से अधिक संगोष्ठियों में पत्र वाचन कर चुके हैं। अभी ये अनवरत रूप से समसामयिक विषयों पर मौलिक कविता सृजन कर रहे हैं। धूलचन्द मीना सवाई माधोपुर जिले के बोंली तहसील के समीपवर्ती हनुत्या गाँव के निवासी हैं।

DC Meena received doctorate degree

“पोक्सो एक्ट में दस वर्ष का कारावास”

जिला पोक्सो न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दस वर्ष के कठोर कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई है।
विशेष लोक अभियोजक अनिल जैन ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र राजपूत गंगापुर सिटी को 376 आईपीसी के तहत दस वर्ष का कठोर कारावास व 20 हजार जुर्माना, 354क आईपीसी के तहत दो वर्ष का कठोर कारावास व दस हजार जुर्माना, व 456 आईपीसी के तहत एक वर्ष का कठोर कारावास व पाँच हजार जुर्माना से दण्डित किया है।

“मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज”

बामनवास थाना क्षेत्र के गोठ गांव में एक मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता युवती के भाई द्वारा थाने में एक प्राथमिकी के माध्यम से गांव के ही किरोड़ी लाल माली पुत्र नाराण्या माली के खिलाफ उसकी मंदबुद्धि बहन के साथ घर में घुसकर जबरन बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। थाना अधिकारी नरेश कुमार मीणा ने बताया कि पीड़ित युवती के भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है एवं इसकी जांच पुलिस उपाधीक्षक पार्थ शर्मा द्वारा की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

Major action in special campaign against vehicle modifications in sawai madhopur

मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे 

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …

Electric Current Khandar Sawai Madhopur Police 8 June 26 Vikalp Times

शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !