Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के मेयर बोले- ‘हमारे पास शेल्टर होम नहीं’

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को डॉग शेल्टर में रखने के आदेश दिए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मेयर ने बताया है कि दिल्ली में डॉग शेल्टर नहीं हैं। दिल्ली के मेयर इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली वासियों को स्ट्रीट डॉग्स से बहुत सी समस्याएं थीं। कहीं न कहीं कुछ रुकावटें थीं जिसकी वजह से स्ट्रीट डॉग्स बढ़ रहे थे। मगर, अब जो सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया है, उसे हम पूरी तरह से लागू करेंगे और कोशिश करेंगे कि छह हफ्तों के बाद कहीं भी स्ट्रीट डॉग्स नजर ना आएं।

 

 

On Supreme Court's order on stray dogs, Delhi Mayor said We don't have shelter homes

 

इकबाल सिंह ने बताया कि हमारे पास शेल्टर होम नहीं हैं, लेकिन जो 10 नसबंदी केंद्र हैं उन्हें हम बढ़ा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तुरंत स्थायी और अस्थायी शेल्टर होम बनाएंगे और कोशिश करेंगे कि हम अपना शत-प्रतिशत रिजल्ट दें। उन्होंने कहा कि निगम और दिल्ली सरकार अच्छे से काम करेगी और हम कोशिश करेंगे कि पूरी दिल्ली को स्ट्रीट डॉग्स से कोई परेशानी न हो।

 

 

 

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने डॉग बा*इट और रेबीज की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए दिल्ली और एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को डॉग शेल्टर में रखने का आदेश दिया था। इसके लिए अधिकारियों को आठ हफ्ते का समय दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का पशु प्रेमियों ने वि*रोध किया है। पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया का कहना है कि कुत्तों को हटाना न तो वैज्ञानिक तरीका है और न ही इससे समस्या का स्थायी समाधान होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !