Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

हुमायूं के मकबरे के पास स्थित दरगाह में कमरे की छत गिरने से 6 लोगों की मौ*त

नई दिल्ली: साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीएम डॉ. श्रवण बागरिया अनुसार दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरे के पास स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह परिसर में हुए हा*दसे में छह लोगों की मौ*त हुई है। दरगाह शरीफ पत्ते शाह परिसर में एक कमरे की छत गिर गई थी। डीएम का बयान आने से पहले पुलिस ने इस हा*दसे में पांच लोगों की मौ*त की पुष्टि होने की बात कही थी। मृ*तकों की संख्या के बारे में जानकारी देते हुए साउथ रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस संजय कुमार ने कहा था कि नौ व्यक्ति एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजे गए थे और एक व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया था।

The roof of a room collapsed in a dargah near Humayun's tomb in delhi

इस घटना में पांच व्यक्तियों की एम्स ट्रॉमा सेंटर में मौ*त हुई है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान पूरा हो गया है। हालांकि, घटनास्थल पर एक और दीवार गिरने की आशंका है। संजय जैन ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में कुछ लोग नमाज के लिए दरगाह आए थे और बारिश से बचने के लिए उन्होंने दरगाह परिसर के एक कमरे में शरण ली थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद एक कमरे की पीछे की दीवार गिरी, जो हुमायूं के मकबरे की ओर जाती है, वो दीवार गिरी और उसके बाद छत गिरने से कई लोग घायल हो गए।

हुमायूं के मकबरे में काम करने वाले एक चश्मदीद विशाल कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि जब आवाज आई तो मैं और मेरे सुपरवाइजर भाग कर गए। फिर हमने लोगों को आवाज दी। प्रशासन को सूचित किया। एक-एक कर लोगों को निकाला गया। घटनास्थल पर करीब 10-12 लोग थे। विशाल कुमार ने स्पष्ट किया कि ये हा*दसा हुमायूं के मकबरे में नहीं बल्कि मकबरे के बगल में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह परिसर में हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

Strait of Hormuz is under Iranian control and its toll tax must be paid Iran

‘होर्मुज ईरान के कब्जे में है और इसका टोल टैक्स तो चुकाना ही होगा’- ईरान

नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका (America) और ईरान (Iran) …

Queen of melody Asha Bhosle is no more

नहीं रहीं सुरों की मलिका आशा भोसले, संगीत जगत में शोक

मुंबई: मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की आयु में निधन …

Young man Health after eating Manchurian-Kadhai Paneer, brother and friend in critical condition

मंचूरियन-कढ़ाई पनीर खाने के बाद युवक की मौ*त, भाई और दोस्त की हालत गंभीर

बिहार: बिहार (Bihar) के भभुआ शहर में रेस्टोरेंट से पैक कर लाया गया मंचूरियन और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !