Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पटवारी को 95 हजार रूपये रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी चौकी श्रीगंगानगर-प्रथम इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए पंखीलाल मीणा राजस्व पटवारी पटवार हल्का 6वीं धनूर तहसील श्रीकरणपुर जिला श्रीगंगानगर को 95 हजार रूपये रि*श्वत लेते हुए रंगे हाथों गिर*फ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी श्रीगंगानगर-प्रथम को परिवादी की एक शिकायत इस आशय मिली।

 

ACB Sriganganagar action on patwari

 

 

शिकायत के अनुसार उसके स्वंय एवं पत्नी के नाम की कृषि भूमि पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2024 में मूंग की फसल के करवाये गये फसल बीमा का फसल खराब होने पर दोनों के खातों में क्लेम राशि कुल करीब 2.28 लाख रूपये जमा हुये है। फसल खराबे की कॉप कटिंग हल्का पटवारी पंखीलाल मीणा ने की थी।

 

 

 

उसको क्लेम राशि खाते में जमा होने की जानकारी मिलने पर परिवादी को क्लेम की राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा खर्चे पानी के नाम पर देने के लिए परेशान किया जा रहा था। जिस पर भवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रनिब्यूरो बीकानेर के सुपरविजन में एसीबी श्रीगंगानगर के पवन कुमार मीणा अति. पुलिस अधीक्षक, भ्रनिब्यूरो, श्रीगंगानगर के नेतृत्व में भुपेन्द्र कुमार सोनी उप अधीक्षक पुलिस एवं ब्यूरो स्टाफ के ट्रेप कार्यवाही की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !