Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटा, कई घर और गाड़ियां मलबे में दबी

उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। जिले में कई घरों, दुकानों और सरकारी परिसरों को भारी क्षति पहुंची है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है की चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौक़ पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

Cloud burst in Chamoli district of Uttarakhand

इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं। चमोली डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि बादल फटने से आए मलबे ने एसडीएम आवास समेत कई घरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।

तहसील परिसर और आसपास की कॉलोनियों में भी मलबा भर गया है। घटना में तहसील परिसर में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गई। इसके साथ ही सड़कों पर आवागमन भी बाधित हुआ है। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। नुकसान का पूरा आकलन अभी बाकी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !